जयकारों के बीच निकली भगवान आदिनाथ की भव्य शोभायात्रा
प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के जन्मकल्याणक महोत्सव पर सिरसागंज में सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
नेशनल एक्सप्रेस, सिरसागंज। प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के जन्मकल्याणक महोत्सव पर सिरसागंज में सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर से विधि-विधान के साथ प्रारंभ हुई, जहाँ जैन मंत्रोच्चार के बीच रथ का शुद्धिकरण किया गया और भगवान आदिनाथ को सुसज्जित रथ पर विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया।
कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष इंजीनियर अतुल प्रताप सिंह मुख्य अतिथि तथा नगर पालिका अध्यक्ष रंजना सिंह और समाजसेवी डॉ. गुरुदत्त सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। मुख्य अतिथियों ने भगवान आदिनाथ की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

