टूंडला के ब्रिज विहार कॉलोनी में सरिया लेकर घूमता दिखा अज्ञात युवक
नगर में सुभाष चौराहे के आगरा रोड पर स्थित ब्रिज विहार कॉलोनी में पिछले दो-तीन दिनों से एक अज्ञात युवक के सरिया लेकर घूमने का मामला सामने आया है।
नेशनल एक्सप्रेस, टूंडला। नगर में सुभाष चौराहे के आगरा रोड पर स्थित ब्रिज विहार कॉलोनी में पिछले दो-तीन दिनों से एक अज्ञात युवक के सरिया लेकर घूमने का मामला सामने आया है।युवक का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है,जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि युवक लाल चैक दार-शर्ट और काली पैंट पहने हुए हाथ में सरिया लिए कॉलोनी की गलियों में घूमता दिखाई दे रहा है।कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में उसकी गतिविधियां कैद हुई हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार अज्ञात युवक आधी रात करीब 2 बजे के बाद कॉलोनी में दिखाई दिया।उसके हाथ में सरिया होने के कारण कॉलोनी वासियों में दहशत का माहौल बन गया है।
लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस व्यक्ति की पहचान कर कार्रवाई नहीं की गई तो वह कभी भी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है।कॉलोनी के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात युवक की पहचान करने और उसकी तलाश की बात कही जा रही है। वहीं कॉलोनी वासियों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की भी मांग की है,ताकि किसी भी संभावित घटना को रोकाजा सके।

