अ.भा. वैश्य एकता परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन 15 को आगरा में होगा - राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता गुरुवार को शिकोहाबाद नगर में पहुंचे।
नेशनल एक्सप्रेस, शिकोहाबाद। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता गुरुवार को शिकोहाबाद नगर में पहुंचे। यहां उन्होंने बैठक कर समाज के लोगों को 15 मार्च को आगरा में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने का निमंत्रण दिया। वहीं होटल ग्रीन पार्क में आयोजित पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता ने कहा कि अधिवेशन 15 मार्च रविवार को आगरा जिले में आरबी रावत रिसॉर्ट कागारोल में हो रहा है । इसमें विवाह योग्य व युवक एवं युवतियों का परिचय सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह भी होगा ।
कार्यक्रम का उद्देश्य वैश्य समाज के युवक-युवतियों को एक मंच पर लाकर टूटते परिवारों को बचाना है । उन्होंने उम्मीद जताई कि अधिवेशन समाज को संगठित करने और वैवाहिक संबंधों के लिए सकारात्मक पहल सिद्ध होगा। वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज की शक्ति उसकी एकता में है। हम सभी को एकजुट होकर काम करना चाहिए। वैश्य समाज को राजनैतिक अधिकारों से नई पहचान मिलेगी।
वार्ता में राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजीव गुप्ता ने कहा कि सम्मेलन में सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे। राजीव गुप्ता ने कहा कि 15 मार्च को सुबह 11 बजे से आयोजित होने वाले सम्मेलन में जिले के वैश्य समाज के लोग अधिक से अधिक तादाद में पहुंचे। इस सम्मेलन में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, राज्य सभा सांसद नवीन जैन।
एमएलसी विजय शिवहरे अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे । वार्ता में राष्ट्रीय महासचिव राजीव गुप्ता, पालिकाध्यक्ष रानी गुप्ता, पूर्व मंत्री विवेक अग्रवाल, अरविंद गुप्ता, विजय गुप्ता, अरुण गुप्ता, अवधेश गुप्ता, सुनील गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, अनुराग गुप्ता, रोहित गुप्ता, सौरभ गुप्ता, अनुज, राजेंद्र प्रसाद, लक्की गुप्ता, आकाश गुप्ता, शिवा गुप्ता मौजूद रहे ।

