सिद्ध बाबा मंदिर पर एक दिवसीय मेले के दौरान हुआ कुश्ती का मुकाबला

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

तहसील टूंडला क्षेत्र के थाना क्षेत्र नगला सिंघी गांव बड़ा कुर्रा स्थित सिद्ध बाबा मंदिर पर गुरुवार को एक दिवसीय मेले का आयोजन किया गया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। तहसील टूंडला क्षेत्र के थाना क्षेत्र नगला सिंघी गांव बड़ा कुर्रा स्थित सिद्ध बाबा मंदिर पर गुरुवार को एक दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। मेला सुरेश कुमार निषाद (प्रधान) की देखरेख में संपन्न हुआ,जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिला,पुरुष और बच्चे मेले का आनंद लेने पहुंचे।

मेले के दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर विधि विधान से पूजा-अर्चना की और सिद्ध बाबा को नैजा चढ़ाकर सुख समृद्धि की कामना की।मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही और धार्मिक माहौल बना रहा।मेले में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए स्थानीय पुलिस बल भी तैनात रहा,जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।वहीं शाम चार बजे से कुश्ती दंगल का भी आयोजन किया गया।

जिसमें क्षेत्र के कई पहलवानों ने भाग लिया।दंगल देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और पहलवानों की कुश्तियों का जमकर आनंद लिया। मेले में दुकानों और झूलों पर भी लोगों की काफी भीड़ देखी गई।

संबंधित समाचार