कृष्ण-सुदामा की मित्रता सुन भावुक हुए श्रद्धालु, गूंजा कथा पंडाल

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

तहसील टूंडला क्षेत्र के गांव बसई में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिन के दौरान कथा व्यास संत विष्णु चेतन महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। तहसील टूंडला क्षेत्र के गांव बसई में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिन के दौरान कथा व्यास संत विष्णु चेतन महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने 16,108 रानियों के प्रसंग के साथ श्रीकृष्ण-सुदामा की सच्ची मित्रता की कथा सुनाई, जिसे सुनकर कथा पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा में यज्ञपति के रूप में फूलवती और नेत्रपाल सिंह तथा परीक्षत महावीरी देवी और लाल सिंह ने श्रद्धा के साथ कथा श्रवण किया।

बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।क्षेत्र के गांव बसई में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ में कथा व्यास संत विष्णु चेतन महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का विस्तार से वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भगवान की शरण में जाने वाला भक्त कभी निराश नहीं होता और सच्ची श्रद्धा ही जीवन को सार्थक बनाती है।

कथा के दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की 16,108 रानियों के प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताया कि नरकासुर के अत्याचार से मुक्त कराई गई कन्याओं को समाज में सम्मान दिलाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया। यह भगवान की करुणा और धर्म की स्थापना का प्रतीक है।

इसके साथ ही संत विष्णु चेतन महाराज ने श्रीकृष्ण और सुदामा की अमर मित्रता का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने बताया कि सच्ची मित्रता में न तो धन-दौलत का अहंकार होता है और न ही किसी प्रकार का स्वार्थ। जब सुदामा द्वारका पहुंचे तो भगवान श्रीकृष्ण ने अपने मित्र को गले लगाकर उनका स्वागत किया और उनकी दरिद्रता दूर कर दी। इस प्रसंग को सुनकर कथा पंडाल में बैठे श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं।

Read More असामजिक तत्वों ने तोड़ी संविधान निर्माता की प्रतिमा, आक्रोश !

कथा के दौरान यज्ञपति के रूप में फूलवती और नेत्रपाल सिंह ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की। वहीं परीक्षत के रूप में महावीरी देवी और लाल सिंह ने भी श्रद्धा भाव से कथा श्रवण किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में सुखनंदन सिंह, निरोत्तम सिंह, रामवीर सिंह, बच्चू सिंह, पप्पू, ज्ञानेंद्र, संजय, कृपाल सिंह, ओमप्रकाश, समीर उर्फ भीमा, भीमा, अनुज उर्फ रामू, देव चौधरी, मनीष उर्फ मनेका, पवन सिंह, नारायण सिंह, अनूप उर्फ अनुआ, अंकित, विशेष उर्फ भोला, प्रांशु, सत्यम, अजय, अनिल, अमित, बंटी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Read More नगर पंचायत भोजपुर में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ होली पर्व, पुलिस रही मुस्तैद 

संबंधित समाचार