कांग्रेस का चिकित्सा शिविर 15 मार्च को  

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

बुधवार को कांग्रेस पार्टी की एक बैठक कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव /जिला प्रभारी डॉ पवन कुमार यादव के जिला कार्यालय पर संपन्न हुई।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद । बुधवार को कांग्रेस पार्टी की एक बैठक कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव /जिला प्रभारी डॉ पवन कुमार यादव के जिला कार्यालय पर संपन्न हुई । बैठक के दौरान में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चिकित्सा प्रकोष्ठ के नेतृत्व मे 15 मार्च से गरीब वस्तियों में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करने जा रही है जिसमें दवाएं ओर जाचे सहित सभी मुफ्त होगी सभी लोग लाभ उठाये और दूसरों को भी दिलाये।

ब्जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जनहित में समर्पित होकर सेवा की है जिसे करती रहेगी और जनता की खुशहाली के लिए हर कीमत पर संघर्ष करेगी l इससे पूर्व प्रदेश महासचिव डॉ. पवन यादव का जोशीला स्वागत किया गया । बैठक में जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव , चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ आसिम खान , उपाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव , जितेंद्र तिवारी , जाहीर खाकसार , महासचिव शैलेन्द्र शुक्ला , शान्तिदास शंखवार , एम. डी. सारिक , मो. आजाद खान , संदीप कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहेl।

संबंधित समाचार