राजकीय महिला महाविद्यालय में नो स्मोकिंग डे मनाया गया
बुधवार को सिरसागंज के राजकीय महिला महाविद्यालय में 11 मार्च को नो स्मोकिंग डे बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
नेशनल एक्सप्रेस, सिरसागंज। बुधवार को सिरसागंज के राजकीय महिला महाविद्यालय में 11 मार्च को नो स्मोकिंग डे बड़ी धूमधाम से मनाया गया। 11 मार्च 2026 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिरसागंज में पंडित बनारसी दास चतुर्वेदी सांस्कृतिक क्लब एवं रेंजर समिति के तत्वावधान में 'नो स्मोकिंग डे'के रूप में मनाया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक और छात्राओं ने यह शपथ लेते हुए संकल्प लिया कि वह इस मादक पदार्थों के सेवन के खिलाफ लड़ेंगे।
अपने आसपास जागरूकता फैलाएंगे। इस अवसर पर छात्राओं ने गांव-गांव जाकर जागरूकता फैलाते हुए यह बताया कि धूम्रपान करना व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए कितना हानिकारक है,यही नहीं उनके परिवार के लिए भी बहुत हानिकारक है।

