लूट के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
पुलिस ने फिरोजाबाद बाईपास पर लूट की वारदातों को अंजाम देकर बाइक छीनने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है।
नेशनल एक्सप्रेस, टूंडला। पुलिस ने फिरोजाबाद बाईपास पर लूट की वारदातों को अंजाम देकर बाइक छीनने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में आरोपियों के पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं। पुलिस ने घायल बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। साथ ही बदमाशों से लूट का सामान बरामद किया है।

थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 28 फरवरी को अमित निवासी नया रसूलपुर माता वाली गली नंबर छह थाना रसूलपुर फिरोजाबाद की हबीपुर नगला हरिश्चंद्र पुराना बाईपास के पास से बाइक छीन ली थी। पीड़ित ने बाइक छीनने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए दो टीमों का गठन किया था।
मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी, कि बाईपास पर बाइक लूटने वाले दो बदमाशों चोरी करने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने पुराने बाईपास गेल गैस से पहले खाली प्लॉट से मंगलवार देर रात आरोपी ओमवीर व अमन निवासी गांव नागऊ थाना टूंडला को घेर लिया। पुलिस को आता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायर दाग़ दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में बदमाशों के पैर में गोली मार दी।
गोली लगते ही बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाशों को उपचार के जिला अस्पताल भर्ती कराया है। साथ ही तलाशी के दौरान बदमाशों के पास से दो तमंचा, चार कारतूस, तीन बाइक व दो मोबाइल बरामद किए हैं। साथ ही बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।

