नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
थाना क्षेत्र में एक नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
नेशनल एक्सप्रेस, शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र में एक नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया आरोपी ने तमंचा बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग की जिसके जवाब में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा मेंअस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस के अनुसार या घटना 10 मार्च की है एक व्यक्ति ने थाना शिकोहाबाद में शिकायत दर्ज कराई थी कि अर्जुन नामक युवक उसकी नाबालिक बेटी को बहला फसला कर मोटरसाइकिल पर ले गया भांडरी नहर पुल के पास तमंचा दिखाकर उसने नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया।
घटना के दौरान आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और परिजनों व पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को हिरासत में लिया और पीड़ता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने घटना में इस्तेमाल किया गया तमंचा भांडरी नगर पुल के पास झाड़ियां में छुपा दिया है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शिकोहाबाद पुलिस टीम आरोपी को लेकर तमंचा बरामद की के लिए घटना स्थल पर पहुंची बुधवार देर रात करीब 1:00 जब आरोपी झाड़ियां में तमंचा तलाश रहा था।
तभी उसने अचानक 315 बोर कर तमंचा निकाल कर पुलिस टीम पर फायर कर दिया पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए आरोपी ने दोबारा फायर करने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की कि कार्यवाही में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा एक खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में भर्ती कराया गया है।
पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार उप निरीक्षक मनमोहन शर्मा राजीव गौतम रोहित कुमार फैसल खान सुरेंद्र कुमार सोनू कुमार ऋषभ तथा पुलिस कर्मी उदय प्रताप सिंह व अभिषेक कुमार शामिल रहे।

