टीईटी अनिवार्यता के विरोध में यूटा ने निकाला मशाल जुलूस

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौर के मार्गदर्शन में यूटा की जिलाध्यक्ष जया शर्मा के नेतृत्व में सैंकड़ों शिक्षकों ने मशाल हाथ में थाम टीईटी वापिस लेने की माँग को बुलंद किया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। वर्तमान में कार्यरत सभी अध्यापकों के लिए सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी अनिवार्यता किए जाने से असंतुष्ट शिक्षकों ने आज शिक्षक संगठन- यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के बैनरतले गाँधी पार्क पर एकत्रित होकर स्टेशन रोड पर मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।

  संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौर के मार्गदर्शन में यूटा की जिलाध्यक्ष जया शर्मा के नेतृत्व में सैंकड़ों शिक्षकों ने मशाल हाथ में थाम टीईटी वापिस लेने की माँग को बुलंद किया। इस अवसर पर उपस्थित रहे यूटा के प्रांतीय कोषाध्यक्ष वीपी बघेल ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा अधिकार अधिनियम 29 जुलाई 2011 को लागू हुआ था।

तत्समय पूर्व के नियुक्त अध्यापकों को अधिनियम में टीईटी से छूट प्रदान की गई थी लेकिन अगस्त 2017 में केन्द्र सरकार ने अध्यादेश संशोधन कर सभी शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य कर दिया गया जिसके आधार पर ही सर्वोच्च न्यायालय ने एक सितंबर को आदेश पारित किया है। आगरा मंडल अध्यक्ष केशव दीक्षित ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश से देशभर के 25 लाख और प्रदेश में करीब दो लाख अध्यापकों के समक्ष नौकरी बचाने का संकट है।

जिसके कारण प्रदेशभर के शिक्षक आंदोलित हैं। संगठन के जिला महामंत्री मुकेश राजपूत ने अध्यापकों को आश्वस्त किया कि संगठन शिक्षकों के न्याय की लड़ाई सड़क से लेकर न्यायालय तक लड़ेगा लेकिन अपनी सेवाशर्तों पर नियुक्त 20-25 वर्ष से नौकरी करने वाले शिक्षकों को नौकरी से बाहर नहीं होने दिया जाएगा।

Read More गैस सिलेंडर की बड़ी कीमतों का सपा नेताओं ने किया विरोध 

  जुलूस प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष केशव दीक्षित,वीपी बघेल,भगवान दास शंखवार,राधेश्याम यादव,सुरेन्द्र सिंह राजपूत,रविकांत,आनंद प्रकाश श्रोत्रिय,विनीता चौधरी,पंकज यादव,सविता अग्रवाल,सुमन राजपूत,श्रद्धा श्रीवास्तव,मूवी शर्मा,प्रीति श्रोत्रिय,सीमा भारद्वाज,सरिता शर्मा,निधि शर्मा,ज्योति शर्मा,निरंजना शंखवार,ओपी यादव,मुकेश यादव,मनोज कुमार, भुवनेश चंद्रा,नारायण यादव,राजकिशोर गौतम,मनीष कुमार, डॉ अमरनाथ आर्य,उमाशंकर व्यास,सत्येंद्र सत्यार्थी आदि के साथ अन्य शिक्षक मौजूद रहे ।

Read More कानपुर में आरएसएस-भाजपा समन्वय बैठक में शामिल हुए योगी आदित्यनाथ

संबंधित समाचार