अलविदा जुमा और ईद-उल-फितर को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित
बुधवार को क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा आशीष प्रताप सिंह द्वारा थाना प्रभारी भगतपुर के साथ थाना भगतपुर पर आगामी अलविदा जुमा एवं ईद-उल-फितर के दृष्टिगत धर्मगुरुओं, पीस कमेटी के सदस्यों एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत नागरिकों के साथ बैठक आयोजित की गई।
नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। बुधवार को क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा आशीष प्रताप सिंह द्वारा थाना प्रभारी भगतपुर के साथ थाना भगतपुर पर आगामी अलविदा जुमा एवं ईद-उल-फितर के दृष्टिगत धर्मगुरुओं, पीस कमेटी के सदस्यों एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत नागरिकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी से आपसी भाईचारा,शांति एवं सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की गई।

इस दौरान ग्राम प्रहरियों को सीटी, लाठी व टॉर्च वितरित की गई तथा उन्हें क्षेत्र में सतर्क रहकर पुलिस प्रशासन का सहयोग करने हेतु निर्देशित किया गया।अलविदा जुमा और ईद-उल-फितर के त्योहार को लेकर क्षेत्र में शांति,भाईचारे और व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से संभ्रांत व्यक्तियों तथा पीस कमेटी के सदस्यों के वार्तालाप कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर पुलिस विभाग तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि त्योहार को आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। बैठक में साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई। सभी उपस्थित लोगों ने प्रशासन को सहयोग करने का आश्वासन दिया, ताकि ईद-उल-फितर का पर्व शांति और सौहार्द के साथ सम्पन्न हो सके।

