इंटरनेशनल डे ऑफ वूमेन जजेस के अवसर न्यायालय में कार्यक्रम हुआ संपन्न
बुधवार को इंटरनेशनल डे ऑफ वूमेन जजेस के अवसर पर जनपद न्यायालय परिसर, फिरोजाबाद में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन जनपद न्यायाधीश महोदय, फिरोजाबाद की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद (विपिन कुमार)। बुधवार को इंटरनेशनल डे ऑफ वूमेन जजेस के अवसर पर जनपद न्यायालय परिसर, फिरोजाबाद में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन जनपद न्यायाधीश महोदय, फिरोजाबाद की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फिरोजाबाद की सचिव महोदया द्वारा किया गया, जिसमें जनपद के समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा न्यायपालिका में महिला न्यायाधीशों की महत्वपूर्ण भूमिका एवं उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया तथा उनके कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान महिला न्यायिक अधिकारियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। साथ ही इस अवसर पर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 14.03.2026 के संबंध में भी जानकारी दी गई।
जनसामान्य से अधिक से अधिक संख्या में अपने वादों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कराने की अपील की गई।इस संबंध में न्यायिक अधिकारियों द्वारा लोक अदालत के लाभों एवं इसकी उपयोगिता के बारे में भी विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित न्यायिक अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

