महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों में महापौर कामिनी राठौर व आयुक्त प्रशांत नागर ने किया जागरूक
नगर निगम की महापौर कामिनी राठौर तथा नगर आयुक्त प्रशांत नागर के निर्देशन में महिला सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत बी एस एस हाईटेक पब्लिक स्कूल मैं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। नगर निगम की महापौर कामिनी राठौर तथा नगर आयुक्त प्रशांत नागर के निर्देशन में महिला सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत बी एस एस हाईटेक पब्लिक स्कूल मैं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया गया l
नगर निगम फिरोजाबाद के वार्ड नंबर 32 हिमायूँपुर में स्थित श्री बी एस एस हाइटेक पब्लिक स्कूल मे डोर टू डोर तथा आई ई सी ने महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता के लिए विद्यालय की छात्राओं को जागरुक करते हुए स्वच्छता में भागे दारी कर नगर को स्वच्छ बनने पर जोर दिया गया l इसमें मुख्य रूप से गीला कूड़ा तथा सूखा कूड़ा अलग अलग कर देने के लिए प्रोत्साहित किया गया l
इस मौके पर डोर टू डोर के ऑपरेशन मैनेजर सुमित, आईटीसी से शिव मंगल सिंह विद्यालय के डायरेक्टर रवि शर्मा, प्रधानाचार्या हर्षिता गुप्ता समेत आई ई सी टीम मौजूद रही l

