अलविदा जुमा की नमाज को लेकर भोजपुर पुलिस अलर्ट पर, सोशल मीडिया पर पैनी नजर 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

गुरुवार को भोजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र अंतर्गत तथा कस्बे में अलविदा जुमा और ईद-उल-फितर को लेकर कानून एंव शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम के साथ पैदल गश्त की।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। गुरुवार को भोजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र अंतर्गत तथा कस्बे में अलविदा जुमा और ईद-उल-फितर को लेकर कानून एंव शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम के साथ पैदल गश्त की। आगामी त्योहार ईद उल फितर के पर्व को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न एंव सौहार्दपूर्ण कराने व क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना अध्यक्ष ने अधीनस्थों को साथ लेकर कस्बें के मुख्य मार्गों,मौहल्ला घासमंडी,बस स्टैंड, बड़ी मंडी, सब्जी मंडी, प्राचीन शिव मंदिर, गढ़ी, बगियावाला,फतेहपुरी आदि में गस्त कर आमजन को सुरक्षा प्रदान करने का भरोसा दिलाया।

और सुरक्षा का संदेश दिया। थानाध्यक्ष ने जायजा लेकर क्षेत्रवासियों को सुरक्षा का एहसास कराया दुकानदारों और जनता से सीधा संवाद स्थापित करते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपसी सौहार्द के साथ त्योहारों को मनाने की अपील करते हुए कहा कि कोई भी शरारती तत्व सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह न फैलाए।

सोशल मीडिया एवं क्षेत्र में शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। कोई शरारती तत्व त्योहार पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पर्व शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। फ्लैग मार्च के दौरान भारी पुलिस बल मौजूदरहा।

संबंधित समाचार