दिवसीय मुख्यमंत्री ग्राम स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अधीन राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र फिरोजाबाद के प्रभारी शैलेन्द्र कुमार द्वारा दो दिवसीय मुख्यमंत्री ग्राम स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अधीन राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र फिरोजाबाद के प्रभारी शैलेन्द्र कुमार द्वारा दो दिवसीय मुख्यमंत्री ग्राम स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम नगला भवानी नया पंचायत जरौली ब्लॉक हाथवंत में किया गया । जिसका ग्राम प्रधान अरुणा देवी एवं बीडीसी मेंबर यादराम द्वारा फीता काटकर एवं मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रजुलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथी मनोज कुमार दीक्षित, प्रशिक्षक नागेंद्र सिंह यादव एवं धनंजय बिष्ट ने ग्रामीणों को खाद्य प्रसंस्करण संबंधी इकाई लगाने की जानकारी दी गई मुख्य अतिथि द्वारा पृ शिक्षार्थियों को स्टेशनरी सामग्री(किट )वितरीत की गयी कार्यक्रम का समापन दिनांक 12 3.2026 को बीडीसी मेंबर यादराम एवं मुख्य अतिथि के द्वारा प्र शिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करके कार्यक्रम का समापन किया गया ।

