पुलिस पर पथराव करने वाले दो गिरफ्तार, पत्थर मारकर तोड़ी थी पुलिस की गाड़ी
थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला खरी गांव में बुधवार देर रात कुछ दबंग लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया और पत्थर मारकर पुलिस की गाड़ी तोड़ दी।
नेशनल एक्सप्रेस, सिरसागंज। थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला खरी गांव में बुधवार देर रात कुछ दबंग लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया और पत्थर मारकर पुलिस की गाड़ी तोड़ दी। बुधवार देर शाम सिरसागंज पुलिस नगला खरी में गई थी, तभी दबंग किस्म के लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। जिसमें पुलिस की गाड़ी का शीशा टूट गया और पुलिसकर्मी बाल बाल बचे।
पुलिस ने अभियान चलाकर रामबीर पुत्र प्रागनारायन व विकास पुत्र श्री भगवान निवासीगण नगला खरी थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने 14 लोगों के नाम रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी अभियान शुरू कर दिया है।

