मृत्युंजय माँ पीताम्बरा महायज्ञ में महिला शक्ति ने की सेवा
मृत्युंजय माँ पीताम्बरा महायज्ञ के पावन अवसर पर जायंट्स ग्रुप्स ओफ फिरोजाबाद महिला शक्ति की ओर से श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विशेष सेवा कार्य किए गए।
नेशनल एक्सप्रेस, टूंडला। मृत्युंजय माँ पीताम्बरा महायज्ञ के पावन अवसर पर जायंट्स ग्रुप्स ओफ फिरोजाबाद महिला शक्ति की ओर से श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विशेष सेवा कार्य किए गए।6 मार्च से 17 मार्च 2026 तक चल रहे महायज्ञ के दौरान महिला शक्ति की टीम ने 7 मार्च से 17 मार्च तक श्रद्धालुओं के लिए पेयजल सेवा का आयोजन किया,जिससे बड़ी संख्या में आए भक्तों को सुविधा मिली।
इसी क्रम में 11 मार्च को महिला शक्ति की टीम द्वारा सामूहिक परिक्रमा भी की गई,जिसमें सभी सदस्यों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया।इस सेवा कार्य में अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, प्रशासनिक निदेशिका दीपाली सिंघल,वित्त निदेशिका गौरी बंसल, उपाध्यक्ष सौम्या चौहान, यूनिट डायरेक्टर प्राची अग्रवाल,प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर कल्पना राजौरिया सहित एकता मित्तल,डिंपल गुप्ता।
शिवांगी बंसल,पूनम अग्रवाल,पूनम गुप्ता,मंजू अग्रवाल,निहारिका, विजय लक्ष्मी गुप्ता, अनुपमा जैन,गुंजन, संध्या सिंह,नीनू कौशिक, दीपा अग्रवाल आदि सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहीं।सभी सदस्यों के सहयोग से यह सेवा कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और श्रद्धालुओं ने इसका लाभ उठाया।

