फरिहा में भगवान ऋषभदेव जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

कस्बा फरिहा में भगवान ऋषभदेव का जन्म कल्याणक महोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।

नेशनल एक्सप्रेस, जसराना। कस्बा फरिहा में भगवान ऋषभदेव का जन्म कल्याणक महोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल भगवान के अभिषेक एवं पूजन से हुई। सुबह 5 बजे प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें जैन समाज के श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लिया। इसके बाद मंदिर परिसर में ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

दोपहर 3 बजे बड़े दिगंबर जैन मंदिर से भव्य रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकाली गई, जिससे पूरा कस्बा भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा। मुख्य रथ पर भगवान ऋषभदेव विराजमान रहे। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती उतारी और नृत्य करते हुए यात्रा का स्वागत किया।

यह रथ यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए तीन शिखर जैन मंदिर पहुंची और शाम लगभग 5 बजे पुनः बड़े दिगंबर जैन मंदिर पर आकर संपन्न हुई। इसके उपरांत भगवान को पांडुक शिला पर विराजमान कर 1008 कलशों से भव्य अभिषेक किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

महोत्सव में राजेश जैन (बॉबी), अभिनव जैन, सुशील जैन, राहुल जैन, बिल्लू जैन, राकेश बाबू कोटला, संदीप जैन, यतेंद्र जैन, हैप्पी जैन, नवीन जैन (लाला), नितिन जैन, पवन जैन (नेता जी), राजा जैन, सोनू जैन, अध्यक्ष प्रवीन जैन (जूस), आकाश जैन, विकास जैन, लालू जैन, शिवकुमार जैन (गुड़ वाले), सुनाव वाले सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा भक्ति भाव से बोलियां भी लगाई गईं और सभी ने धर्म लाभ प्राप्तकिया ।

Read More कानपुर में आरएसएस-भाजपा समन्वय बैठक में शामिल हुए योगी आदित्यनाथ

संबंधित समाचार