माथुर वैश्य इंटरनेशनल क्लब महिला एकता ने कराया होली मिलन कार्यक्रम

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

माथुर वैश्य इंटरनेशनल क्लब महिला एकता द्वारा होली मिलन समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।

नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। माथुर वैश्य इंटरनेशनल क्लब महिला एकता द्वारा होली मिलन समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान क्लब की ओर से सेवा और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाते हुए एक जरूरतमंद बच्चे की मार्च माह की स्कूल फीस जमा कराई गई। बच्चे की आर्थिक स्थिति कमजोर होने और पिता के न होने के कारण उसकी पढ़ाई बीच-बीच में बाधित हो रही थी। इस पर क्लब की सदस्यों ने निर्णय लेते हुए बच्चे की पूरे वर्ष की फीस देने का संकल्प लिया।

क्लब द्वारा बच्चे की दो वर्षों की फीस भी वहन की जा रही है।सेवा कार्य के अंतर्गत आर्थिक रूप से असहाय एक महिला को एक माह की राशन सामग्री प्रदान कर सहायता की गई। क्लब की ओर से इस प्रकार के सेवा कार्य समय-समय पर किए जाते हैं।होली मिलन समारोह के दौरान सभी सदस्यों ने विभिन्न मनोरंजक खेलों में भाग लिया और होली का आनंद लिया।

कार्यक्रम में दो बच्चों को राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप में आमंत्रित किया गया, जिनके साथ महिलाओं ने फूलों की होली खेली। क्लब की अध्यक्ष एम.बी. अर्चना राजकुमार गुप्ता द्वारा जनरल नॉलेज प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया, जिसमें सही उत्तर देने वाली बहनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में होली क्वीन का खिताब मंजू प्रमोद गुप्ता को प्रदान किया गया।

अंत में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को गले मिलकर आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर एम.बी. मंजू गुप्ता, रजनी, रचना, नीरू, ममता, रेखा, सुनीता, लक्ष्मी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

Read More बच्चों के मामूली विवाद में दो पक्ष आपस में भीड़ें एक की मौत, दो हिरासत में

संबंधित समाचार