जेवर मांगने पर महिला पर हमला
नारखी थाना क्षेत्र के नगला अमान गांव में जेवर वापस मांगने को लेकर हुए विवाद में एक महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया।
नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। नारखी थाना क्षेत्र के नगला अमान गांव में जेवर वापस मांगने को लेकर हुए विवाद में एक महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। घायल महिला ने ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता मीनू के अनुसार उसके कुंडल और पायल देवर अमित ने गिरवी रख दिए थे। जब उसने जेवर वापस मांगे तो घर में विवाद हो गया।
आरोप है कि सास, ससुर, ननद, देवर अमित और देवरानी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान देवर ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। महिला ने नारखी थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और घायल महिला का इलाज कराया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

