शार्ट सर्किट से लगी आग, हॉल में रखी आलू की खाली बोरियां जलकर राख

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

थाना नगला खंगर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगला बटेश्वरी में रविवार दोपहर एक घर के हॉल में आग लग गई।

नेशनल एक्सप्रेस, सिरसागंज। थाना नगला खंगर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगला बटेश्वरी में रविवार दोपहर एक घर के हॉल में आग लग गई। आगजनी की इस घटना में रखी करीब 6 हजार आलू की बोरियां जलकर राख हो गई हैं। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक किसान का भारी नुकसान हो चुका था। मिली जानकारी के अनुसार, नगला बटेश्वरी निवासी योगेंद्र सिंह पुत्र रामरक्षपाल सिंह के मकान के एक बड़े कमरे ( हाल) में लगभग 9 हजार आलू की खाली बोरियां रखी हुई थीं।

रविवार दोपहर करीब 1 बजे अचानक हॉल से धुएं का गुबार निकलने लगा। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन हॉल में धुआं और तपिश इतनी अधिक थी कि अंदर घुसना मुश्किल हो गया। सूचना मिलते ही फायर टेंडर की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के जवानों ने करीब 2 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।

संबंधित समाचार