संस्कार भारती ने कराया होली मिलन एवं सदस्यता ग्रहण समारोह
जनपद में संस्कार भारती महानगर द्वारा परम्परागत होली मिलन एवं सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ शहर के तुलसी पैलेस में किया गया।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद (विपिन कुमार)। जनपद में संस्कार भारती महानगर द्वारा परम्परागत होली मिलन एवं सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ शहर के तुलसी पैलेस में किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख समाजसेवी देवीचरण अग्रवाल ने की कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर निगम के महापौर कामिनी राठौर रहीं जिन्होंने संस्कार भारती ब्रजप्रांत के संरक्षक शैलेन्द्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष उद्देश्य तिवारी, मंत्री शिवकांत पलिया, कार्यकारणी सदस्य धर्मेन्द्र कुमार सिंह।
समिति के अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता, कोषाध्यक्ष रविन्द्र बंसल एवं महामंत्री प्रवीण अग्रवाल के साथ भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम में गायक योगेश चैतन्य के साथ अन्य गायकारों ने होली के गीत गाकर लोगो को खूब आनंदित किया । इस अवसर संस्कार भारती महानगर के अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता ने कहा कि संस्कार भारती पिछले लगभग 30 वर्षों से अपने कलाकारों द्वारा अपनी धरोहर भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म को लेकर तमाम कार्यक्रम आयोजित कराती हुई आ रही है।
जिसके क्रम आज होली मिलन समारोह एवं सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया है इस दौरान संस्कार भारती महानगर परिवार की तमाम नए परिवारो ने सदस्यता ग्रहण की , कार्यक्रम के संयोजक संजीव जैन विक्की व अनुग्रह गोपाल अग्रवाल रहे । इस मौके पर विकास चंद्र बसंल, बृजेश यादव ,मनोज कुमार अग्रवाल,रवि शंकर छिब्बर , सोनम सेठ , पवन सेठी, अनूप गुप्ता , कृष्ण मुरारी अग्रवाल , अनुज गुप्ता , डॉ अमरनाथ सिंह, मयंक सारस्वत , शिवशंकर गुप्ता , अजय गुप्ता , आकाश गुप्ता , दीपक गुप्ता कालू इत्यादि मौजूद रहे ।

