प्रधान एवं प्रधानाध्यापकों की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

ब्लॉक संसाधन केन्द्र टूण्डला पर स्कूल प्रबंधन समिति एस एम सी की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। ब्लॉक संसाधन केन्द्र टूण्डला पर स्कूल प्रबंधन समिति एस एम सी की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालयों के समग्र विकास,विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने तथा समुदाय की सह भागिता को मजबूत बनाना रहा।कार्यशाला का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी टूण्डला के निर्देशन में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,भाजपा जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद, खंड विकास अधिकारी टूंडला तथा तहसीलदार टूण्डला उपस्थित रहीं। इसके अलावा क्षेत्र के ग्राम प्रधान,शिक्षकगण, एवं एसएमसी सदस्य भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की आधारशिला है और सरकार प्राथमिक शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विद्यालयों की गुणवत्ता सुधारने में स्कूल प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और समुदाय की सक्रिय भागीदारी से बच्चों की उपस्थिति व सीखने के स्तर में सुधार संभव है।इस अवसर पर विद्यालयों के विकास में सहयोग देने वाले ग्राम प्रधानों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया।

संबंधित समाचार