विद्यालय की जमीन पर दबंगों का कब्जे का प्रयास, मैदान में खुदवा दी नींव
जूनियर हाईस्कूल पाढ़म की जमीन पर कब्जे का प्रयास सामने आया है। विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक ऋषि कुमार ने बताया कि कुछ दबंग किस्म के लोग स्कूल के मैदान में जबरन पहुंच गए
नेशनल एक्सप्रेस, जसराना। जूनियर हाईस्कूल पाढ़म की जमीन पर कब्जे का प्रयास सामने आया है। विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक ऋषि कुमार ने बताया कि कुछ दबंग किस्म के लोग स्कूल के मैदान में जबरन पहुंच गए और जमीन पर नींव खुदवाकर ईंट डलवा दी। जब विद्यालय प्रशासन को इसकी जानकारी हुई तो तत्काल इसका विरोध किया गया। प्रधानाध्यापक ने मामले की तहरीर चौकी इंचार्ज पाढ़म को दे दी है।
सूचना मिलने पर प्रभारी लेखपाल रंजीत कुमार यादव मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण कर निर्माण कार्य को फिलहाल रुकवा दिया। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है और विद्यालय प्रशासन ने सरकारी जमीन को कब्जे से बचाने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

