सिद्ध बाबा मंदिर के दंगल में राहुल पहलवान ने जीता 11 हजार का इनाम
गांव बड़ा कुर्रा स्थित सिद्ध बाबा मंदिर पर आयोजित एक दिवसीय मेले के अवसर पर दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, टूंडला। गांव बड़ा कुर्रा स्थित सिद्ध बाबा मंदिर पर आयोजित एक दिवसीय मेले के अवसर पर दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दंगल में दूर-दराज से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निषाद पार्टी के मथुरा जिला प्रभारी बृजेश कुमार निषाद उपस्थित रहे।उन्होंने पहलवानों के हाथ मिलवाकर अंतिम कुश्ती की शुरुआत कराई।
रोमांचक मुकाबले में अनवारा के राहुल पहलवान ने जम्मू के पहलवान को पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया और 11 हजार रुपये का नकद इनाम प्राप्त किया।इस अवसर पर सुरेश कुमार निषाद प्रधान,राम खिलाड़ी पूर्व प्रधान, प्रताप सिंह निषाद जिला सचिव निषाद पार्टी, सुनील कुमार निषाद, इंदर सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

