गैस खत्म की खबरों के चलते डीएम ने एजेंसी मालिकों के साथ की बैठक 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

ईरान-अमेरिका के मध्य उपजे तनाव के कारण संभावित गैस संकट की अटकलों को देखते हुए।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। ईरान-अमेरिका के मध्य उपजे तनाव के कारण संभावित गैस संकट की अटकलों को देखते हुए जिलाधिकारी रमेश रंजन ने अपर जिलाधिकारी विशु राजा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक एवं अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे सहित जनपद के सभी गैस एजेंसी मालिकों और उप जिलाधिकारियों एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में एक उच्च स्तरीय आपात बैठक की।

जिलाधिकारी ने बैठक में स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनपद में गैस की कोई कमी नहीं है, आपूर्ति श्रृंखला निरंतर गतिमान है, गैस एजेंसी मालिक पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर यह सूचना प्रसारित करें, कि गैस आपूर्ति सामान्य है, जनपद में गैस की कोई कमी नहीं है, किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रम में कदापि न आए।

जिलाधिकारी ने सख्त शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि इस संवेदनशील समय को कोई भी एजेंसी पैसा कमाने का माध्यम न बनाएं, यदि कालाबाजारी या निर्धारित मानक से कम गैस देने की शिकायत मिली तो, संबंधित के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

 जिलाधिकारी ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से भ्रम फैलाने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी, जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि यदि एजेंसी पर भीड़ बढ़ती है, तो नागरिकों की सुविधा हेतु पेयजल और शैड की सुविधा अनिवार्य रूप से की जाए, जनता को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए।

Read More एसएसपी ने किया थाना जसराना का वार्षिक निरीक्षण 

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने फिरोजाबाद गहरा सर्विस, जयनारायण गैस सर्विस, यश बाबा पीतांबरा और नसीरपुर इंण्डेन गैस सर्विस सहित अन्य प्रमुख एजेंसियों से संवाद किया, साथ ही बैठक में अनुपस्थित रहने वाले गैस एजेंसियों के मालिकों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए, गैस एजेंसीयों पर किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था न हो, इसके लिए जिलाधिकारी ने सेक्टर, स्टैटिक और जोनल मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की है।

Read More महिला की पिटाई के बाद उपचार के दौरान हुई मौत, आक्रोश

लोगों से की भ्रामक अपवाहों से बचने की अपील

Read More गैस सिलेंडर की बड़ी कीमतों का सपा नेताओं ने किया विरोध 

जिलाधिकारी रमेश रंजन के निर्देशन में जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि भारत सरकार के द्वारा दिये गये निर्देश के अनुसार घरेलू सिलेण्डरों की आपूर्ति में कोई समस्या नहीं है तथा जनपद फिरोजाबाद में सभी घरेलू कनैक्शन धारकों को उनकी बुकिंग के उपरान्त 02-03 दिन में घरेलू गैस उपलब्ध करायी जा रही है। घरेलू गैस सिलेण्डर की बुकिंग कराने के 25 दिन के अन्तराल के बाद ही ऑनलाइन माध्यम से दोबारा बुकिंग करायी जा सकती है।

(ऑनलाइन बुकिंग नम्बर 8454955555/7718955555 है)। पी०एन०जी० एंव सी०एन०जी० की आपूर्ति निर्वाध रूप से जारी है, जिससे घरेलू और परिवहन क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कोई कमी नही होगी। उक्त के अतिरिक्त डीजल / पेट्रोल का भी पर्याप्त भण्डारण पेट्रोल/डीजल पम्पों के पास है तथा उक्त की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करायी जा रही है।

उन्होने आम जनमानस से अपील की है, कि वह किसी भी प्रकार की अफवाह एवं भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें एवं किसी भी स्थिति में पैनिक न हो और यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाता है तो उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को उपलब्ध कराए। जिला पूर्ति कार्यालय, फिरोजाबाद का कन्ट्रोल रूम नम्बर 05612-285222 है।

संबंधित समाचार