सरकारी टंकी पर कब्जे की शिकायत का सचिव द्वारा फर्जी निस्तारण का आरोप 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जनपद के तहसील टूंडला क्षेत्र के थाना रजावली के गांव रतीगढ़ी में सरकारी पानी की टंकी पर कब्जे का मामला सामने आया है।

नेशनल एक्सप्रेस, टूंडला। जनपद के तहसील टूंडला क्षेत्र के थाना रजावली के गांव रतीगढ़ी में सरकारी पानी की टंकी पर कब्जे का मामला सामने आया है। गांव निवासी प्रतीक परिहार पुत्र अशोक परिहार ने कुछ दबंग लोगों पर टंकी पर कब्जा कर अपने घरों में पानी की फिटिंग कराने का आरोप लगाया है। वहीं युवक ने बताया कि सचिव ने मामले का बिना उससे जानकारी लिए तथा  फर्जी निस्तारण कर दिया है । 

पीड़ित युवक ने बताया कि उसने इस मामले की शिकायत सीएम पोर्टल पर की थी।जांच के लिए ग्राम सचिव पहुंचे, लेकिन शिकायतकर्ता से मिले बिना ही शिकायत का निस्तारण कर दिया गया।प्रतीक परिहार ने बताया कि उसने 1 मार्च को दोबारा सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद से गांव के कुछ दबंग लोग उसे धमकी दे रहे हैं।पीड़ित ने कहा कि यदि उसे या उसके परिवार को कोई नुकसान होता है तो इसकी जिम्मेदारी उन्हीं लोगों की होगी।

संबंधित समाचार