शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग सामान जलकर हुआ राख 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे एक मामला सामने आया कि एक घर से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया।

नेशनल एक्सप्रेस, टूंडला। शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे एक मामला सामने आया कि एक घर से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया घर के पास से निकलने वाले राहगीर पड़ोसी अचंभित हो गये सोचा कोई बड़ी घटना घटित हो गई घर का दरवाजा बंद था जब घटना की जानकारी घर मालिक करन सिंह बघेल पुत्र मोहन सिंह बघेल निवासी बछगांव को दी तो सूचना मिलते ही घर के दरवाजे को खोला गया तो अंदर आग लगी हुई थी।

धुएँ का गुबार घर के जाल और जंगलों से होकर बाहर निकल रहा था घर में रखे सामान जलकर राख बन रहे थे ग्रामीणों ने मिलकर जैसे तैसे आग पर काबू पाया मकान में दरार आ गई करीब 2 घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद घर की दीवारें दिखाई दी घर में रखे कूलर पंखा एसी ,फ्रिज,बैड,पूजा घर , लीसीडी,इत्यादि लाखों रुपये का सामान जलकर राख का ढेर बन चुका था।

गनीमत रही कि किसी भी प्रकार की कोई भी जनहानि नहीं हुई मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल विष्णु गोस्वामी ने पहुंचकर जानकारी ली और सम्बन्धित अधिकारियों को सूचित किया पीड़ित ने सरकार से मुआवजे की मांग की है जिससे आजीविका सुचारु रूप से चल सके। 

संबंधित समाचार