नवाचार महोत्सव में नरोरा पावर प्लांट मॉडल की बीएसए ने की प्रशंसा

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), फिरोजाबाद द्वारा आयोजित 'नवाचार महोत्सव एवं नॉलेज शेयरिंग कार्यक्रम' में विज्ञान और तकनीक का जीवंत प्रदर्शन देखने को मिला।

नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), फिरोजाबाद द्वारा आयोजित 'नवाचार महोत्सव एवं नॉलेज शेयरिंग कार्यक्रम' में विज्ञान और तकनीक का जीवंत प्रदर्शन देखने को मिला। प्रदर्शनी के दौरान उच्च प्राथमिक स्तर पर शिक्षक अजय कुमार द्वारा प्रस्तुत नरोरा परमाणु शक्ति केंद्र  के वर्किंग मॉडल ने न केवल प्रथम स्थान प्राप्त किया, बल्कि शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों को भी प्रभावित किया। 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया उत्साहवर्धन:

कार्यक्रम के बीच में जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडेय ने प्रदर्शनी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षक अजय कुमार के स्टॉल पर रुककर नरोरा पावर प्लांट के मॉडल को बारीकी से देखा और उसकी कार्यप्रणाली को समझा। बीएसए महोदय ने मॉडल की सराहना करते हुए कहा कि जटिल वैज्ञानिक प्रक्रियाओं को इतने सरल और प्रभावी ढंग से बच्चों के सामने प्रस्तुत करना वास्तव में सराहनीय है। उन्होंने इस मॉडल को बच्चों की वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए एक 'बेस्ट प्रैक्टिस' बताया।

आकर्षण का केंद्र रहा मॉडल

Read More बोलेरो और स्विफ्ट डिजायर कार की टक्कर में बोलेरो चालक की मौत

प्रदर्शनी में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं, डायट के प्रशिक्षुओं और शिक्षकों की भारी भीड़ उमड़ी। अजय कुमार ने मॉडल के माध्यम से दिखाया कि कैसे स्वदेशी तकनीक से बिना प्रदूषण फैलाए बिजली बनाई जाती है। उन्होंने विशेष रूप से 'जीरो लिक्विड डिस्चार्ज' की प्रक्रिया को समझाया, जिससे लोग यह जानकर दंग रह गए कि संयंत्र से निकलने वाला जल शुद्ध होकर पुनः गंगा में समाहित हो जाता है।

Read More भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, 111 महिलाओं ने उठाया कलश 

सम्मान और उपलब्धि:

Read More गैस सिलेंडर की बड़ी कीमतों का सपा नेताओं ने किया विरोध 

निर्णायक मंडल ने अजय कुमार के इस प्रयास को उच्च प्राथमिक स्तर पर प्रथम स्थान के लिए चुना। कार्यक्रम के अंत में डायट की उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य मुदिता पांडेय और नोडल प्रभारी लोकेश कुमार ने विजेता शिक्षक को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विजेता शिक्षक अजय कुमार ने बताया कि अधिकारियों और विद्यार्थियों से मिली प्रशंसा ही उनके लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है। उनके इस नवाचार की गूंज अब पूरे शिक्षा विभाग में सुनाई दे रही है।

संबंधित समाचार