मृत्यंजय मां पीतांबरा महायज्ञ में पत्नी संग एडीओ जितेंद्र यादव ने की पूजा अर्चना
बच्चू बाबा चौराहा नजदीक पुलिस चौकी राजा का ताल पर चल रहे शुक्रवार को मृत्यंजय मां पीतांबरा महायज्ञ 1108 कुण्डीय यज्ञ में शुक्रवार को जनपद के सदर ब्लॉक में तैनात एडीओ जितेंद्र यादव अपनी पत्नी सीमा यादव के साथ पहुंचे।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। बच्चू बाबा चौराहा नजदीक पुलिस चौकी राजा का ताल पर चल रहे शुक्रवार को मृत्यंजय मां पीतांबरा महायज्ञ 1108 कुण्डीय यज्ञ में शुक्रवार को जनपद के सदर ब्लॉक में तैनात एडीओ जितेंद्र यादव अपनी पत्नी सीमा यादव के साथ पहुंचे और दोनों ने विधि विधान से महायज्ञ में पूजा अर्चना की । इस दौरान जितेंद्र यादव ने कहा कि यह पहली बार है कि हजारों की संख्या में लोग एक ही जगह बैठकर यज्ञ कर रहे हैं तथा कथा सुनकर अपने चित्त का शुद्धिकरण कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यहां आकर पूजा अर्चना करके मन को शांति मिली है वह बयान नहीं की जा सकती है तथा यह महायज्ञ जनपद वासियों की खुशहाली करिए भी तथा हमने पूजा अर्चना के दौरान समस्त मानव /पशु /पक्षी तथा प्राकृतिक उपहारों के सुरक्षित व मंगलमय विकास की कामना की है । वहीं हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं को एक साथ देखकर मन गदगद हो गया है।

