मुरादाबाद गहोई वैश्य सभा ने यूपीएससी में 240वीं रैंक आने पर गरिमा सिंह को सम्मानित किया

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

मुरादाबाद की गहोई वैश्य सभा ने मुरादाबाद की मानसरोवर निवासी गरिमा सिंह को यूपीएससी में उनकी 240वीं रैंक आने पर उनके आवास पर पहुंचकर गणेश जी के चित्र के साथ गीता भेंट की।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद। मुरादाबाद की गहोई वैश्य सभा ने मुरादाबाद की मानसरोवर निवासी गरिमा सिंह को यूपीएससी में उनकी 240वीं रैंक आने पर उनके आवास पर पहुंचकर गणेश जी के चित्र के साथ गीता भेंट की। उन्होंने अपने साक्षात्कार में बताया कि सफलता का कोई भी शोर्ट कट नहीं है। उन्होंने कहा कि आईएएस परीक्षा की तैयारी के लिए युवाओं को संपूर्ण मनोयोग से विषय की तैयारी के साथ साथ व्यक्तित्व के विकास के लिए सम्पूर्ण विश्व से जुड़े सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर दृष्टि रखने की आवश्यकता है।

सोशल मीडिया से जुड़े इंटरनेट का प्रयोग केवल ज्ञान वर्धन के लिए आवश्यक है। वाकी प्लेटफार्म से ध्यान भटकाने का खतरा रहता है। गरिमा ने बताया कि उन्हें आईपीएस अथवा आईआरएस मिलने की पूरी संभावना है। ये दोनों ही सर्विस समाज सेवा के लिए भी एक प्रेरणा है। सम्मान करने वालों में उत्तर प्रदेश बाल संरक्षण आयोग के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. विशेष गुप्ता,सभा अध्यक्ष सतीश गुप्ता,पार्षद राजेश गुप्ता,महामंत्री हरिओम गुप्ता तथा हरि मंगल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश रंजन,डॉ. विशेष गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार