खेत जाते समय युवती पर हमला, चेहरे पर ब्लेड मारकर किया घायल
जिले के नारखी थाना क्षेत्र के गांव बड़ागांव में रविवार को एक युवती पर हमला किए जाने की घटना सामने आई है।
नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। जिले के नारखी थाना क्षेत्र के गांव बड़ागांव में रविवार को एक युवती पर हमला किए जाने की घटना सामने आई है। बताया गया है कि युवती अपने खेत की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में गांव के कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और कहासुनी के बाद मारपीट शुरू कर दी।बल्कि उसके चेहरे पर ब्लेड से वार कर दिया। इस हमले में युवती के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।
घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। घायल युवती को परिजनों ने संभाला और मामले की सूचना पुलिस को दी। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है, हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

