ब्लॉक संसाधन केंद्र टूंडला में "हमारा आंगन, हमारे बच्चे" कार्यक्रम हुआ आयोजित 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

शनिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र टूण्डला में " हमारा आंगन, हमारे बच्चे” कार्यक्रम का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में किया गया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद (विपिन कुमार)। शनिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र टूण्डला में " हमारा आंगन, हमारे बच्चे” कार्यक्रम का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में किया गया । कार्यक्रम में बच्चों, अभिभावकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,ECCE एजुकेटर और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रारंभिक बाल शिक्षा को सशक्त बनाना तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से बच्चों के समग्र विकास को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक टूण्डला प्रेमपाल धनगर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला महामंत्री दीपक चौधरी, नगर अध्यक्ष आज़ाद जैन, अधिशासी अधिकारी तथा एसआरजी मौजूद रहे।इस अवसर पर विधायक प्रेमपाल धनगर ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों का प्रारंभिक विकास देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से बच्चों को शिक्षा, पोषण और संस्कार प्रदान किए जा रहे हैं, जो समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है।

उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके समर्पण से ही नन्हे बच्चों का भविष्य संवर रहा है।जिला महामंत्री दीपक चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा और पोषण के क्षेत्र में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक बच्चे तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की शिक्षा और विकास में सक्रिय सहयोग करें।

नगर अध्यक्ष आज़ाद जैन ने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए परिवार, समाज और विद्यालय सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है। यदि सभी मिलकर कार्य करें तो बच्चों को बेहतर शिक्षा और संस्कार मिल सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान निपुण बच्चों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और शिक्षकों के प्रयासों की भी सराहना की गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बच्चों की प्रतिभा और उत्साह की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Read More मुरादाबाद के डिजाइनको निर्यातक स्व.विपिन 'लोहिया' की तेरहवीं पर श्रध्दांजलि सभा का आयोजन 

संबंधित समाचार