एकता कपूर ने टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी 'हुनर' लॉन्च की

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

निर्माता एकता कपूर ने शनिवार को अपनी नई टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी 'हुनर' के लॉन्च की घोषणा की, जिसका उद्देश्य कलाकारों को निखारना और मनोरंजन उद्योग में कहानी कहने और प्रदर्शन की संस्कृति को मजबूत करना है।

मुंबई, भाषा। निर्माता एकता कपूर ने शनिवार को अपनी नई टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी 'हुनर' के लॉन्च की घोषणा की, जिसका उद्देश्य कलाकारों को निखारना और मनोरंजन उद्योग में कहानी कहने और प्रदर्शन की संस्कृति को मजबूत करना है। 'हुनर' में बॉलीवुड और भारतीय टेलीविजन जगत के कई जाने-माने अभिनेता और रचनाकार शामिल होंगे।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बालाजी की प्रतिभाओं को तराशने और प्रतिष्ठित कहानियों को गढ़ने की विरासत पर आधारित यह पहल इस तरह गढ़ी गयी है कि वह कलाकारों का रणनीतिक मार्गदर्शन करे, उनका लक्षित प्रतिनिधित्व करे और उन्हें एक सहयोगी वातावरण प्रदान करे।

कपूर को 'लव सेक्स और धोखा', 'द डर्टी पिक्चर', 'वीरे दी वेडिंग', 'क्रू' जैसी फिल्मों और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कहानी घर घर की' जैसे टीवी शो के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य कलाकारों को एक मंच प्रदान करना है जहां उनकी प्रतिभा निखरेगी। 'हुनर' के लॉन्च के अवसर पर कपूर एक पार्टी का आयोजन करेंगी जिसमें बॉलीवुड और टेलीविजन के दिग्गज सितारे, उद्योग जगत के कई कलाकार शामिल होंगे।

संबंधित समाचार