मां कैला के दर्शन करने पैदल रवाना हुए भक्त

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां राजराजेश्वरी कैला देवी राजस्थान के दर्शन करने के लिए जसराना के गांव नगला घनी से आधा सैकड़ा से अधिक श्रद्धालु पैदल रवाना हुए।

नेशनल एक्सप्रेस, जसराना (छुट्टन खान)। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां राजराजेश्वरी कैला देवी राजस्थान के दर्शन करने के लिए जसराना के गांव नगला घनी से आधा सैकड़ा से अधिक श्रद्धालु पैदल रवाना हुए।लगने वाले, भव्य मेले में पदयात्रियों ने जाना आरंभ कर दिया है। श्रद्धालुओं में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं एवं दिव्यांग भी शामिल रहे। 

जसराना के गांव नगला घनी से कई वर्ष से चैत्र नवरात्र के दौरान मां कैला देवी के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। इस दौरान लोगों ने सभी को तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर उन्हें रवाना किया। जानकारी देते हुए गांव के भूरे सिंह ने बताया कि गांव से पचास से अधिक महिला, पुरुष एवं बच्चे मां के दर्शन के लिए जा रहे हैं। मां के भजनों पर झूमते गाते चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां के दर्शन कर मनौती मांगी जाएगी।

संबंधित समाचार