ईद-उल-फितर को लेकर डीएम व एसएसपी ने किया ईदगाहों का निरीक्षण

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

आगामी ईद-उल-फितर के पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दे रहा है।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। आगामी ईद-उल-फितर के पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दे रहा है। शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे जिलाधिकारी रमेश रंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने अधिकारियों की टीम के साथ ईदगाह पहुंचकर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त प्रशांत नागर,अपर जिलाधिकारी विशु राजा, नगर पुलिस अधीक्षक रविशंकर प्रसाद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ईदगाह कमेटी के सचिव इसरार अहमद खान और करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खान ने ईदगाह, गांधी पार्क,इस्लामिया सहित उन स्थानों का निरीक्षण कराया जहां ईद की नमाज अदा की जाएगी।अधिकारियों ने बताया कि इस बार 20 या 21 मार्च को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा सकता है। जिलाधिकारी और एसएसपी ने कहा कि ईद के पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी और किसी भी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ईदगाह कमेटी की ओर से बताया गया कि ईद की नमाज सबसे पहले ईदगाह,गांधी पार्क और इस्लामिया में अदा की जाएगी,इसके बाद जामा मस्जिद,शाही मस्जिद सहित नगर की अन्य मस्जिदों में नमाज होगी।साथ ही लोगों से अपील की गई कि सरकारी गाइडलाइन के तहत सड़क पर नमाज अदा न करें और समय से पहले नमाज स्थल पर पहुंचें।प्रशासन व कमेटी पदाधिकारियों ने लोगों से अफवाहों से बचने,सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश साझा न करने और ईद का त्योहार अमन-चैन व भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।

इस दौरान नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से मुस्लिम बहुल इलाकों में बिजली,पानी, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने,मस्जिदों के आसपास सफाई,चूना पट्टी, खराब सड़क, खुले मैनहोल और बिजली संबंधी समस्याओं को तत्काल ठीक कराने की मांग भी उठाई गई।अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि ईद के अवसर पर बेहतर से बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

Read More वेतन वृद्धि की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज के सफाईकर्मी हड़ताल पर, चरमराई व्यवस्था

संबंधित समाचार