टीएमयू देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में से एक : जेपी नड्डा, दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा को टीएमयू ने दी मानद उपाधि

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

टीएमयू के दीक्षांत में 6041 विद्यार्थियों को उपाधि, 311 मेधावी छात्र सम्मानित, तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह-2026 में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। टीएमयू के दीक्षांत में 6041 विद्यार्थियों को उपाधि, 311 मेधावी छात्र सम्मानित, तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह-2026 में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा ने विश्वविद्यालय की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि टीएमयू ने देशभर के सामने शिक्षा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है और मुझे यह कहते हुए कोई संकोच नहीं हो रहा कि यह देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में से एक है।

IMG-20260314-WA0011

यह विश्वविद्यालय देश के विकास में बड़ी भूमिका निभा रहा है। इसका कारण यह है कि यहां शिक्षा के साथ छात्रों में सामाजिक दायित्वबोध की भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित की जाती है।उन्होंने कहा कि मुझे यह जानकर बेहद हर्ष हो रहा है कि यहां चल रहे 130 कोर्सों में लगभग 60 प्रतिशत मेडिकल क्षेत्र से जुड़े हैं। इसके साथ ही एक ही छत के नीचे इतने विषयों की इतनी कुशलता से शिक्षा दी जाना अपने आप में उत्कृष्टता का प्रमाण है। 75 करोड़ रुपये की धनराशि बतौर स्कॉलरशिप देना टीएमयू का शिक्षा के प्रति समर्पण को दिखाता है।

विवि के दीक्षांत समारोह-2026 में शनिवार को 6041 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई, जबकि 311 मेधावियों को पदक प्रदान किए गए, जिनमें 108 स्वर्ण पदक, 105 रजत पदक और 98 कांस्य पदक शामिल रहे। इसमें शैक्षणिक सत्र 2023-24 और 2024-25 के विद्यार्थियों को सम्मिलित करते हुए 36 शोधार्थियों को पीएचडी, 1364 विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर, 4411 विद्यार्थियों को स्नातक तथा 230 विद्यार्थियों को डिप्लोमा की उपाधि प्रदान की गई। टीएमयू के दीक्षांत समारोह-2026 में विश्वविद्यालय की ओर से केंद्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा को डॉक्टर ऑफ लेटर्स की मानद उपाधि प्रदान की गई।

Read More दिल्ली में खटीक समाज के युवक की हत्या के विरोध में टूंडला में सौंपा ज्ञापनने

विश्वविद्यालय ने श्री जगत प्रकाश नड्डा को विशिष्ट सार्वजनिक सेवा, प्रेरक नेतृत्व, सुशासन तथा राष्ट्र-निर्माण में उनके उल्लेखनीय योगदान के सम्मान में यह उपाधि प्रदान की। स्वास्थ्य, जनकल्याण और सार्वजनिक जीवन में उनके दीर्घकालिक योगदान को विश्वविद्यालय ने विशेष रूप से रेखांकित किया। वहीं पद्मश्री मालनी अवस्थी जी को भारतीय लोक एवं उपशास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपराओं के संरक्षण, संवर्धन और व्यापक प्रसार के प्रति उनके असाधारण समर्पण के सम्मान में यह मानद उपाधि दी गई। भारतीय लोकसंगीत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में उनके योगदान को समारोह में सराहा गया।

Read More विधायक सर्वेश यादव ने तहसील परिसर में इंटरलॉकिंग कार्य का फीता काटकर किया उद्घाटन 

पद्मश्री मालनी अवस्थी जी उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रमुख सचित और मुख्यमंत्री के सलाहकार अनिल अवस्थी की पत्नी हैं। बिजनेस इन्क्यूबेशन सेंटर, टिंकरर्स लैब और बाहुबली जिम का उद्घाटन दीक्षांत समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि श्री जेपी नड्डा ने विश्वविद्यालय में बने तीन नए प्रोजेक्टों बिजनेस इन्क्यूबेशन सेंटर, टिंकरर्स लैब और बाहुबली जिम्नेजियम का वर्चुअल उद्घाटन किया। लगभग 30,000 वर्गफुट में विकसित बिजनेस इन्क्यूबेशन सेंटर में कॉन्फ्रेंस रूम, को-वर्किंग स्पेस, उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ और बौद्धिक संपदा अधिकार प्रकोष्ठ जैसी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं,

Read More सामौर बाबा महोत्सव शिव नृत्य नाटिका और भजनों ने मोहा

जहाँ छात्रों के विचारों को स्टार्टअप के रूप में विकसित करने की दिशा दी जाएगी। वहीं टिंकरर्स लैब को मेकर भवन फाउंडेशन के सहयोग से विकसित किया गया है तथा इसकी मेंटरशिप आईआईटी मद्रास के लीप कार्यक्रम से जुड़ी है। अत्याधुनिक त्रि-आयामी प्रिंटिंग, लेजर कटिंग और स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स सुविधाओं से लैस यह लैब विद्यार्थियों को डिजाइन से लेकर परीक्षण तक का व्यावहारिक अनुभव देगी। वहीं बाहुबली जिम्नेजियम में आधुनिक व्यायाम उपकरण, कार्डियो सेक्शन, फंक्शनल ट्रेनिंग और योग के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे छात्रों के शारीरिक और मानसिक संतुलन को सुदृढ़ किया जा सके।

बदलाव का इंतजार मत कीजिए इसका हिस्सा बनिए छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप बहुत भाग्यशाली हैं कि आप अपने आजाद देश को गढ़ते हुए देख रहे हैं और स्वतंत्रता की शताब्दी का अनुभव भी करेंगे। अपने चमन को बसाने और उसमें सहभागी बनने का अवसर मिलेगा। बहुत बड़ी जिम्मेदारी है आपके कंधों पर, इसलिए बदलाव का इंतजार मत कीजिए, इसका हिस्सा बनिए। इस अभियान के लिए मैं आपका आह्वान कर रहा हूं।

 

संबंधित समाचार