प्रेमिका से शादी न होने से नाराज युवक चढ़ा टावर पर, वीडियो वायरल

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

शनिवार को जनपद थाना मक्खनपुर क्षेत्र में एक अजीबो गरीब मामला देखकर लोगों में हड़कंप मच गया जब शादी न होने से नाराज एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। शनिवार को जनपद थाना मक्खनपुर क्षेत्र में एक अजीबो गरीब मामला देखकर लोगों में हड़कंप मच गया जब शादी न होने से नाराज एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया । युवक ने टावर पर चढ़ने के बाद खुद ही डायल 112 पर फोन किया पुलिस को इसकी सूचना देते हुए उसने बताया कि वह शादी न होने के कारण परेशान होकर टावर पर चढ़ा है । जानकारी करने पर बताया गया कि यह घटना मकनपुर थाना क्षेत्र के बिल्टीगढ़ गांव की है।

जहां पर नगला मावशी निवासी राहुल नामक युवक अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था शादी की बात न बनने से नाराज होकर वह गांव के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक के टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही मौके पर आसपास के लोगो की भीड़ जमा हो गई सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और युवक को समझने का प्रयास शुरू किया युवक करीब 3 घंटे तक टावर पर ही बैठा रहा।

जिससे पुलिस और ग्रामीणों के बीच काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा काफी समझाने बुझाने के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित टावर से नीचे उतार लिया इसके बाद पुलिस द्वारा उसे अपने साथ थाने ले जाया गया तथा थाना प्रभारी निरीक्षक चमन शर्मा ने बताया कि युवक अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था और इसी बात को लेकर नाराज होकर टावर पर चढ़ा था फिलहाल उसे समझा बुझाकर शांत कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है । वहीं घटना का वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल होता नजर आ रहा है ।

संबंधित समाचार