जीआरपी व आरपीएफ ने दबोचे दो शराब तस्कर गिरफ्तार

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

क्षेत्राधिकारी रेलवे इटावा के कुशल पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मोनू कुमार आर्या के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे।

नेशनल एक्सप्रेस, टूंडला। क्षेत्राधिकारी रेलवे इटावा के कुशल पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मोनू कुमार आर्या के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को जीआरपी टूंडला व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 28 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की।जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक मंधीर सिंह, हेड कांस्टेबल कृष्णप्रताप सिंह व कांस्टेबल कन्हैया प्लेटफार्म नंबर 3 के पूर्वी छोर पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे।

इसी दौरान अटेंडर की वेशभूषा में बैठे दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे,जिन्हें पुलिस व आरपीएफ टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।पूछताछ में एक ने अपना नाम राजीव मंडल पुत्र जयदेव मंडल निवासी ग्राम चिमटा कचरी,थाना हासनाबाद,जिला उत्तर 24 परगना (पश्चिम बंगाल) तथा दूसरे ने अपना नाम शपथ बागड़ी पुत्र बाबू बागड़ी निवासी ग्राम अर्जुनी,थाना मोनेश्वर,जिला वीरभूम (पश्चिम बंगाल) बताया।

तलाशी के दौरान उनके पास से दो पिट्ठू बैग में विभिन्न ब्रांड की कुल 28 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जीआरपी थाना में मामला दर्ज कर लिया है तथा उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

संबंधित समाचार