ओ.ई.एफ.कर्मचारी संघ य ज ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला अधिकार दिवस
आयुध उपस्कर निर्माणी हजरतपुर में ओ. ई. एफ. कर्मचारी संघ ने भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के आवाह्न पर 8 मार्च से 15 मार्च 2026 तक महिला दिवस को महिला अधिकार सप्ताह के रूप में बड़े धूमधाम व हर्सोउल्लास के साथ मनाया।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, टूंडला। आयुध उपस्कर निर्माणी हजरतपुर में ओ. ई. एफ. कर्मचारी संघ ने भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के आवाह्न पर 8 मार्च से 15 मार्च 2026 तक महिला दिवस को महिला अधिकार सप्ताह के रूप में बड़े धूमधाम व हर्सोउल्लास के साथ मनाया । महिला सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के अध्यक्ष मारूति पवार एवं भारतीय मजदूर संघ के उपाध्यक्ष और जे सी एम सुरेश यादव थे ,कार्यक्रम की अध्यक्षा श्रीमती श्रीती मीना ने की तथा कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ने की।
उन्होंने नारी शशक्तिकरण के बारे में महिलाओं को जागरूक किया व अपने आपको किसी से कम न आँकने की सलाह दी । श्रीती मीना ने नारी शक्ति के बारे में सभी को अवगत कराया और बताया कि यह दिन लैंगिक समानता, महिलाओं के समान अधिकार के लिए महिलाओं को जागरूक करने से सम्बंधित है। स्वदेश राघव ने बताया कि 8 मार्च को महिलाओं के समाज में उनके योगदान और उनकी उपलब्धियों को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने तथा समाज में उनके प्रति सम्मान प्रस्तुत करने के लिए मनाया जाता है।
इस अवसर पर मिथलेश, ललिता, अंजू जोशी, रुखसाना बी,विनीता बघेल, राखी, निशा,मधु बघेल, ज्योति सक्सेना, सोनिया, मधु, विजय कुमारी, बरीशा बेगम, रीता रानी, चंचल लता, मोहिनी,ललिता देवी आदि मौजूद थे व कार्यक्रम के व्यवस्थापक के रूप में मनोज कुमार, नितिन सक्सेना, जितेंद चौधरी, दीपक,संजीव, धीरेन्द्र, ललित बाबू, अनिल, मो. अशरफ, मनोज कुमार,श्रीकांत,छितज कुमार व चेतन लाल रोत जी थे जिन्होंने अपना बहुमूल्य योगदान दिया ।

