बसपाइयों ने केक काटकर मनाया कांशीराम साहब का जन्मदिन

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने रविवार को बसपा संस्‍थापक का 92 वां जन्‍मदिवस बड़े हर्षोल्‍लास के साथ मनाया। साथ ही उनके विचारों पर चलने का आव्‍हान किया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, टूंडला। बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने रविवार को बसपा संस्‍थापक का 92 वां जन्‍मदिवस बड़े हर्षोल्‍लास के साथ मनाया। साथ ही उनके विचारों पर चलने का आव्‍हान किया।बसपा के पूर्व महा‍सचिव बॉबी जाटव के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों ने बसपा संस्‍थापक कांशीराम का का 92 वां जन्‍मदिवस केक काटकर मनाया।

उन्‍होने कांशीराम के विचारों को याद करते हुए कहा कि सत्‍ता पाने के लिए जन आंदोलन की जरूरत होती है, उस आंदोलन को वोटों में परिवर्तित करना फिर वोटों को सीटों में बदलना, सीटों को सत्ता में परिवर्तित करना और अंतिम रूप से सत्‍ता को केंद्र में परिवर्तित करना। पार्टी के पदाधिकारियों ने उनके विचारों पर चलने का आव्‍हान किया।

कार्यक्रम की अध्‍यक्षता बॉबी जाटव ने की। इस दौरान कार्यक्रम में जितेंद्र सिंह निमेष, भवानी सिंह, बाबूलाल, सुरेश भारती, उमेश चंद्र एडवोकेट, वसीम जौली, अनुज बौद्ध, पवन दिवाकर, अजय कुमार, गौरव जाटव ,रामवीर सिंह, आजाद, सतेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार