तेज हवा के चलते बिजली का खंभा गिरा, टला बड़ा हादसा
तेज हवा के चलते रविवार को नगर क्षेत्र में सड़क किनारे लगा बिजली का खंभा अचानक गिर गया। खंभा गिरने से इलाके में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद। तेज हवा के चलते रविवार को नगर क्षेत्र में सड़क किनारे लगा बिजली का खंभा अचानक गिर गया। खंभा गिरने से इलाके में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति को ध्यान रखकर कार्रवाई की।
जनपद मुरादाबाद के असालतपुरा बड़े हाते वाली मस्जिद के पास खंभा गिरने से टला बड़ा हादसा 11000 की लाइन का खंभा गिरने से बड़ा हादसा टला मुरादाबाद के असालतपुरा में तेज हवा के कारण एक जर्जर बिजली का खंभा गिर गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को इसकी सूचना दी।
मौहल्ले वासी सहित कई लोगों ने पहले भी इस जर्जर तार के बारे में बिजली विभाग को सूचित किया था लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। गनीमत रही कि खंभा गिरने से कोई बड़ा हादसा नहींहुआ।

