भव्य प्रभात फेरी के साथ भगवान झूलेलाल जन्मोत्सव की शुरुआत
भगवान झूलेलाल जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शहर में भव्य प्रभात फेरी के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत की गई।
नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। भगवान झूलेलाल जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शहर में भव्य प्रभात फेरी के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान झूलेलाल के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।श्रद्धालु हाथों में झंडे और धार्मिक प्रतीक लेकर भजन-कीर्तन करते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरे। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया।
आयोजकों ने बताया कि 20 मार्च को झूलेलाल मंदिर, लेबर कॉलोनी में भगवान झूलेलाल जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह से ही पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, सत्संग सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए दिनभर भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त प्रसाद ग्रहण करेंगे। आयोजकों ने शहर के सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचकर भगवान झूलेलाल का आशीर्वाद लेने की अपील की है।

