जंगलराज की हकीकत : राजद शासनकाल पर गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय का बड़ा हमला

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय जनता दल के 1990-2005 के शासनकाल को बिहार के लिए 'जंगलराज' बताते हुए विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, बिहार (पटना)। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय जनता दल के 1990-2005 के शासनकाल को बिहार के लिए 'जंगलराज' बताते हुए विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला।

श्री राय ने राजद के 15 साल के शासन को हत्या, बलात्कार, नरसंहार, अपहरण और लूट की पहचान बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान 32,000 से अधिक अपहरण हुए,जो एक उद्योग बन चुका था और इसके संरक्षक लालू परिवार और राजद थे।

उन्होंने चुनौती दी कि क्या तेजस्वी यादव इस बात से इनकार कर सकते हैं कि अपहरण की डील मुख्यमंत्री आवास से नहीं होती थी?प्रमुख आरोप और दावे:

अपराध: 15 वर्षों में 18,136 हत्याएं हुईं,और अपराधियों को राजद का संरक्षण मिला।नरसंहार:1990-2005 के बीच 59 बड़े जातीय नरसंहार हुए,जिनमें 600 से अधिक लोगों की मौत हुई।राय ने आरोप लगाया कि लालू यादव ने पीड़ितों के प्रति कोई संवेदनशीलता नहीं दिखाई।

Read More केंद्र एवं बिहार सरकार लोगों के लिए रसोई गैस की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित के लिए हैं प्रयासरत:चौधरी

लूट और गुंडाराज: उन्होंने कहा कि राजद के गुंडों ने पटना के कारोबारियों की दुकानें तक लूटीं,और यह हालात पूरे बिहार में थे।

Read More बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल मिला, सुरक्षा बढ़ाई गई

भ्रष्टाचार: राजद शासन को 'भ्रष्टाचार का गंगोत्री' बताते हुए उन्होंने चारा घोटाला, नौकरी के बदले जमीन घोटाला,और तेजस्वी यादव से जुड़े 'मिट्टी घोटाला' का भी ज़िक्र किया।चुनावी हिंसा:1990-2004 के चुनावों में 700 से ज्यादा लोगों की हत्या का दावा किया,जिसमें 50 से अधिक पुलिस वाले भी शामिल थे।

Read More भाजपा ने नीतीश कुमार को किया ‘डिजिटल अरेस्ट’ : राजेश राम

महिला सुरक्षा: उन्होंने कहा कि राजद शासनकाल महिलाओं के लिए अत्यंत भयावह था और सत्ता के संरक्षण में आईएएस अधिकारी की पत्नी तक के साथ रेप की घटनाएं हुईं।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव को चुनौती दी कि वे बिहार की जनता के सामने स्वीकार करें कि इन अपराधों और कुशासन के लिए उनकी पार्टी और सरकार जिम्मेदार थी। उन्होंने लोगों को सावधान और सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि राजद की शासन व्यवस्था का मतलबही जंगलराज होता है।