एमआरएफ के प्रबंध निदेशक अरुण मैमन फिर एटीएमए के चेयरमैन चुने गए
वाहन टायर विनिर्माता संघ (एटीएमए) ने एमआरएफ लिमिटेड के वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अरुण मैमन को फिर से एटीएमए का चेयरमैन चुना है।
नयी दिल्ली, भाषा। वाहन टायर विनिर्माता संघ (एटीएमए) ने एमआरएफ लिमिटेड के वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अरुण मैमन को फिर से एटीएमए का चेयरमैन चुना है। एसोसिएशन ने सोमवार को बयान में कहा, अन्य शीर्ष नेतृत्व बदलावों में, ब्रिजस्टोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राजर्षि मोइत्रा को एटीएमए का नया वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
संघ ने कहा कि एटीएमए के सहायक महानिदेशक संजय चटर्जी को राजीव बुधराजा के स्थान पर महानिदेशक बनाया गया है। बुधराजा 31 मार्च, 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

