रेखा गुप्ता ने भारत मंडपम में राम कथा में हिस्सा लिया, एक महीने का वेतन दान करने की घोषणा की

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विश्व शांति के लिए भारत मंडपम में आयोजित नौ दिवसीय राम कथा में बृहस्पतिवार को हिस्सा लिया, जहां कथा वाचक मोरारी बापू प्रवचन दे रहे हैं।

नयी दिल्ली, भाषा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विश्व शांति के लिए भारत मंडपम में आयोजित नौ दिवसीय राम कथा में बृहस्पतिवार को हिस्सा लिया, जहां कथा वाचक मोरारी बापू प्रवचन दे रहे हैं। रेखा ने भारत मंडपम में जुटे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मोरारी बापू की राम कथा सेवा, करुणा और राष्ट्र के प्रति दायित्व पर प्रकाश डालती है।

उन्होंने कहा कि आचार्य लोकेश मुनि के मार्गदर्शन में आयोजित यह कार्यक्रम भारत की सांस्कृतिक चेतना और अहिंसा की दीर्घकालिक परंपरा को सुदृढ़ करता हैएक बयान में कहा गया है

कि इस आयोजन से जुड़े संस्थानों की सेवा और जन कल्याणकारी पहलों से प्रेरित होकर, मुख्यमंत्री ने विश्व शांति केंद्र मिशन को अपना एक महीने का वेतन दान करने की घोषणा की। उन्होंने अपने इस कदम को सामाजिक दायित्वों और मानवीय मूल्यों के लिए एक विनम्र योगदान बताया।

आयोजन समिति के अध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि अपना एक माह का वेतन विश्व शांति मिशन को दान करने का मुख्यमंत्री का फैसला एक प्रेरणादायक कदम है। उन्होंने कहा कि राम कथा आध्यात्मिक जागृति के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता का एक मंच बन गई है।

Read More विपक्षी छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान केरल की स्वास्थ्य मंत्री घायल

संबंधित समाचार