विहिप ने माता वैष्णो देवी मेडिकल संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल उठाए

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस में अपनाई गई प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।

नई दिल्ली, भाषा। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस में अपनाई गई प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।विहिप ने दावा किया कि पहले बैच में दाखिला लेने वाले अधिकतर छात्र मुस्लिम हैं।विहिप ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा से मामले की जांच करने का आग्रह किया है।

विहिप के महासचिव बजरंग बागड़ा ने एक नवंबर को सिन्हा को लिखे पत्र में कहा, "हमें जानकारी मिली है कि मेडिकल एक्सीलेंस संस्थान के पहले बैच के 50 छात्रों में केवल छह हिंदू हैं, जबकि 44 मुस्लिम हैं।"उन्होंने यह भी दावा किया कि नर्सिंग कॉलेज के अधिकतर कर्मचारी मुस्लिम या ईसाई हैं।

विहिप के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "यह तथ्य न केवल धार्मिक मान्यताओं के विपरीत है बल्कि स्थानीय और व्यापक हिंदू समुदाय की भावनाओं को भी गहराई से आहत करता है।"

उन्होंने कहा, "हम वर्तमान में मेडिकल कॉलेज के प्रवेश प्रक्रिया की आंतरिक प्रकृति से पूरी तरह वाकिफ नहीं हैं लेकिन माता वैष्णो देवी के इस पवित्र संस्थान में प्रवेश प्रणाली को धार्मिक संवेदनशीलताओं, सांस्कृतिक धरोहर और भविष्य की सामाजिक अपेक्षाओं के अनुरूप होना चाहिए।"

Read More मशहूर कन्नड़ अभिनेता उमेश का निधन

उन्होंने मांग की, "इन सभी संस्थानों में केवल हिंदू शिक्षक और कर्मचारी ही नियुक्त किए जाएं।"उन्होंने पत्र में कहा, "यह भी उचित है कि बोर्ड केवल ऐसे सार्वजनिक कल्याण परियोजनाएं ही संचालित करे जो माता रानी के भक्तों और धार्मिक हिंदू समुदाय की भावनाओं को आहत न करें।"

Read More खिलाड़ियों की मौत पर पंजाब के मुख्यमंत्री का राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण : नायब सिंह सैनी

राष्ट्रीय बजरंग दल ने पिछले सप्ताह जम्मू में एक प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने नव स्थापित श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल एक्सीलेंस को "अल्पसंख्यक संस्थान" का दर्जा देने की मांग की, ताकि जम्मू और कश्मीर में हिंदुओं के लिए सीटों का आरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

Read More भारत की परंपरा भाईचारे में निहित, विवाद हमारे स्वभाव में नहीं: भागवत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश को देर से जागा परिवहन विभाग : ट्रक, बस, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों संग बैठक 
भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा शुक्रवार को झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। वह देवघर में पार्टी की राज्य इकाई की कोर कमेटी की बैठक करेंगे और जिले में अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
नड्डा शुक्रवार को झारखंड के देवघर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे
बंगाल: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ को 11 दिसंबर तक फॉर्म का दोबारा सत्यापन करने को कहा
अवैध कफ सिरप कारोबार पर कार्रवाई के बीच आजमगढ़ में दवा दुकान मालिक के खिलाफ प्राथमिकी