राजकुमार राव एवं पत्रलेखा ने अपनी बेटी का नाम पार्वती रखा

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा ने रविवार को घोषणा की कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम पार्वती पॉल राव रखा है।

नयी दिल्ली, भाषा। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा ने रविवार को घोषणा की कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम पार्वती पॉल राव रखा है। इस दंपति ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल परएक तस्वीर साझा की है, जिसमें पति-पत्नी अपने नवजात बच्चे का हाथ पकड़े हुए हैं। उसका शीर्षक है, ‘‘विनम्रता और सहृदता से हम अपने सबसे बड़े आशीर्वाद, पार्वती पॉल राव का आपसभी से परिचय कराते हैं।’’

राजकुमार राव (41) और पत्रलेखा (35) को 15 नवंबर, 2025 को बेटी पैदा हुई थी। यह तिथि उनकी शादी की चौथी सालगिरह भी थी। इस जोड़े ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिये यह खुशखबरी साझा की। उन्होंने लिखा, ‘‘हम बेहद खुश हैं। भगवान ने हमें एक प्यारी सी बेटी के रूप में आशीर्वाद दिया है। धन्य माता-पिता- पत्रलेखा और राजकुमार। हमारी शादी की चौथी सालगिरह पर भगवान ने हमें यह सबसे बड़ा आशीर्वाद दिया है।’’

राजकुमार और पत्रलेखा ने 15 नवंबर, 2021 को न्यू चंडीगढ़ के ओबेरॉय सुखविलास रिसॉर्ट में शादी की थी। उससे पहले दोनों के बीच 11 साल तक प्रेमप्रसंग चला था। पत्रलेखा आखिरी बार ‘फुले’ फिल्म में प्रतीक गांधी के साथ बड़े पर्दे पर नजर आयी थीं। फिल्म में उन्होंने सावित्रीबाई फुले की भूमिका निभायी थी।

संबंधित समाचार