गाजियाबाद: नौवीं मंजिल से कूदने से तीन बहनों की मौत, ऑनलाइन गेम की लत संबंधी पहलू की जांच जारी

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

गाजियाबाद में मंगलवार देर रात नौवीं मंजिल में स्थित एक फ्लैट की बालकनी से कथित तौर पर कूदने से तीन नाबालिग बहनों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गाजियाबाद (उप्र), भाषा। गाजियाबाद में मंगलवार देर रात नौवीं मंजिल में स्थित एक फ्लैट की बालकनी से कथित तौर पर कूदने से तीन नाबालिग बहनों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि पुलिस एक ऑनलाइन कोरियन गेम की लत संबंधी पहलू की भी जांच कर रही है।

सहायक पुलिस आयुक्त (शालीमार गार्डन) अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि ये बहनें एक ऑनलाइन कोरियन गेम "लव गेम" की आदी थीं और बच्चियों के माता-पिता उनके बहुत ज़्यादा गेम खेलने पर आपत्ति जताते थे।

सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि पुलिस को मंगलवार देर रात करीब 2.15 बजे सूचना मिली कि साहिबाबाद इलाके में टीला मोड़ पुलिस स्टेशन के तहत भारत सिटी के एक टावर में नौवीं मंजिल के फ्लैट की बालकनी से तीन लड़कियों ने छलांग लगा दी है।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि स्थानीय निवासी चेतन कुमार की तीनों लड़कियां - निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12), भूतल पर गिरी थीं और बुरी तरह से घायल थीं। उन्हें एम्बुलेंस से लोनी के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Read More अजित पवार की मौत पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण है, त्रासदी को अलग रंग देने से बचें: शिंदे

पुलिस के मुताबिक, बहनें कोविड-19 के दौरान ऑनलाइन गेम की आदी हो गई थीं और अक्सर लगातार कोरियन गेम खेला करती थीं।अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Read More ‘भारी मन’ के साथ माघ मेला से विदा हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

संबंधित समाचार