दुल्हन की तरह सजी लड़की ने बुलेट से भरा फर्राटा, नहीं लगाया हेलमेट
पुलिस सड़क सुरक्षा में लापरवाही बताते हुए एक्शन की तैयारी कर रही है।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, कानपुर (डीके सिंह)। कानपुर में एक दुल्हन का बुलेट चलाते हुए वीडियो सामने आया है। यह वीडियो महाराजपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जिसमें लहंगा पहने और दुल्हन की तरह सजी लड़की बुलेट पर फर्राटा भर रही है। लड़की ने हेलमेट भी नहीं लगाया। हाईवे पर REEL बनाई गई। अब पुलिस सड़क सुरक्षा में लापरवाही बताते हुए एक्शन की तैयारी कर रही है।
वीडियो नेशनल हाईवे फतेहपुर से कानपुर लेन का है। इसमें दुल्हन बीच-बीच में एक हाथ से बुलेट चलाती नजर आ रही है। ये REEL तनिष्का रेडियंस मेकओवर नाम की इंस्टाग्राम आईडी से बनाई गई है। ये आईडी दूसरे की बताई जा रही है। हालांकि, इस आईडी से वीडियो डिलीट किया जा चुका है। महाराजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया- मामले की जांच कराई जाएगी और उचित कार्रवाई की जाए गी और होगी।

